साल भर पहले चमकीला भविष्य था ,
आज हो अतीत गया ।
एक वर्ष बीत गया ।
कुछ कड़वी यादों के ,
कुछ मीठे वादों के ,
कुछ आहत सपनों के ,
सफल कुछ इरादों के,
साथ हो व्यतीत गया ।
एक वर्ष बीत गया ।
गीत से कहानी तक ,
रूप से जवानी से ,
बागों से तालों से
बुद्धू से ज्ञानी से,
पुनः समय जीत गया ।
एक वर्ष बीत गया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें