भ्रूण लिंग परिक्षण कानून
(१ )
जो भ्रूण लिंग की जांच कराएं
उन पर भी कानून लगाएं
(२)
जो भ्रूण लिंग की जांच कराये
वह भी कानून की जड़ में आये
(३)
जो भ्रूण लिंग की जांच कराये
वह भी अपराधी ठहराया जाये
(४)
डाक्टर को दोषी ठहराने की धाराएं
एकतरफा हैं ,आधी हैं
भ्रूण लिंग जंचवाने वाले
अधिक बड़े अपराधी हैं
सुरक्षा
(१ )
डाक्टर की यदि नहीं सुरक्षा
कौन करेगा मरीज की रक्षा
(२)
डाक्टर को यदि पिटोगे
रोग से कैसे जीतोगे
(३)
डाक्टर ही यदि है असुरक्षित
कौन करेगा रोग से रक्षित
(४)
डाक्टर की यदि नहीं सुरक्षा
कौन करेगा रोगी की रक्षा
पैथी
(१)
जो जिस पैथी का हो जानकार
करे उसी में वह उपचार
(२)
अपनी पैथी , अपना ज्ञान
तब होगा रोगी कल्यान
(३)
अपनी पैथी ही अपनाओं
दूजी पर मत नजर गड़ाओ
(४)
दूसरी पैथी पर नजर जो मारी
अपनी पैथी से की गद्दारी
हमला
(१)
रोग का डाक्टर रोके हर हमला
करो नहीं डाक्टर पर हमला
(२)
डाक्टर पर जो करता वार
उसे न अपने रोगी से प्यार
(३)
डाक्टर से मत लड़ो
डाक्टर को मरीज के रोग से लड़ने दो
(४)
अपने मरीज से है यदि प्यार
डाक्टर से करो अच्छा व्यवहार
चिकित्सा अधिनियम
(१)
चिकित्सा अधिनियम हटाओ
क्लीनिक और अस्पताल बचाओ
(२)
चिकित्सा अधिनियम हटाओ
निजी स्वास्थ्य सेवायें बचाओ
(३)
क्लीनिक अस्पताल बचाना होगा
तो चिकित्सा अधियम हटाना होगा
(४)
चिकित्सा अधिनियम काला क़ानून है
स्वास्थ्य सेवाओं की बर्बादी का इसको चढ़ा जुजून है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें